फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग लगने से एक लाख की क्षति

Tue, 24 Mar 2015 07:34 PM IST
फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में मकान के बाहरी हिस्से में किराने की दुकान में अचानक आग लगने से दस हजार की नगदी सहित एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर स्वाहा हो गया।
विज्ञापन

प्रतापपुर निवासी दुकान मालिक सुशील गुप्ता के घर के बाहरी कमरे में किराने की दुकान है। सुशील गुप्ता सेल्समैन हैं। वह गांवों और कस्बों की दुकानों पर माल सप्लाई करते हैं। सुशील ने बताया कि सोमवार की शाम वह पड़ोस के एक गांव में तिलक समारोह में गए थे। रात करीब आठ बजे दुकान में आग लग गई। परिवार वालों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग तो बुझा ली लेकिन तब तक गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, चायपत्ती, नमकीन, बिस्कुट, टाफी, माचिस, सुपारी और साबुन के दर्जनों पैकेट सहित कई अन्य सामान जल गए। सुशील ने बताया वह आरडी खोलने वाली एक एजेंसी का एजेंट भी है। मार्च में क्लोजिंग होने के कारण कई लोगों ने आरडी जमा करने को उसे पैसा दिया था। आग में लोगों की किस्त के 10 हजार रुपये भी जल कर राख हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें