फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टैंकर की टक्कर से किशोर की मौत

Mon, 02 Mar 2015 08:41 PM IST
धौरहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर बेकाबू टैंकर ने बाजार से सामान लेकर वापस लौट रहे साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना ईसानगर क्षेत्र के ग्राम स्वर्गलोक निवासी कैलाश का 17 वर्षीय पुत्र मंजीत सोमवार की दोपहर बहराइच सीमा पर लगने वाली जालिमनगर पुल की बाजार में साइकिल से घरेलू सामान खरीदने गया था। वापस लौटते समय गांव के पास ही बहराइच की ओर से आ रहे एक बेकाबू टैंकर ने उसकी साइकिल मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मंजीत उछलकर रोड पर जा  गिरा। कुछ देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के  बाद चालक टैंकर लेकर भाग गया। इस दौरान तमाम ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें