फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में सागौन की लकड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर के वनकर्मियों ने रायपुर गांव में सागौन लकड़ी का चिराग करा रहे दो ग्रामीणों के कब्जे से चार स्लीपर और एक बोटा सागौन लकड़ी बरामद करने में कामयाबी हासिल की है, जबकि लकड़ी का चिरान कर रहा मिस्त्री और दोनों ग्रामीण भागने में सफल हो गए। रेंजर ने लकड़ी कब्जे में लेकर तीनों के खिलाफ विभागीय केस काट दिया है।
विज्ञापन

रेंजर मोहम्मद आरिफ ने बताया कि रविवार की सुबह उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गांव रायपुर निवासी तमन्ना खरोट, रामसेवक खरोट के घर में जंगल से काट कर लाई गई सागौन की लकड़ी का चिराग हो रहा है। लकड़ी का चिरान शंकरपुर गांव का मिस्त्री भंगेड़ी कर रहा है। उन्होंने वन कर्मियों के साथ जब मकान पर छापा मारा तो चिरान हुए सागौन की लकड़ी के चार स्लीपर और बगैर चिरान हुई एक बोटा सागौन लकड़ी बरामद हुई, जबकि मिस्त्री और दोनों मकान मालिक वन कर्मियों को देख भाग निकले। मौके से चिरान में प्रयुक्त आरा भी बरामद हुआ है। रेंजर ने बताया कि बरामद लकड़ी कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभागीय केस काटकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें