फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल बीत गया तब फूलबेहड़ पुलिस ने लिखी ठगी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साल बीत गया तब फूलबेहड़ पुलिस ने लिखी ठगी की रिपोर्ट
सचिवालय में नौकरी दिलाने के बहाने लाखों की हुई थी ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। पुलिस की बात ही निराली है। ठगी के एक मामले को दर्ज करने में फूलबेहड़ पुलिस ने पूरा साल बिता दिया। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला नौकरी दिलाने के बहाने सात लाख रुपये की ठगी से जुड़ा है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव गंगाबेहड़ निवासी अतीक अहमद पुत्र हबीब ने बताया कि वह स्नातक पास है। गोला के हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी कुछ रिश्तेदारों ने सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर जनवरी 2017 में उससे संपर्क किया। बातों में उलझाकर घर से पांच लाख रुपये ले लिए। पैसे कम होने की बात कह दो लाख रुपये का और इंतजाम करने को कहा। 21 जनवरी को मां जैतुना बेगम के खाते से आरोपी अतीक अहमद के खाते में करीब सवा लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। इसके बाद फरवरी में भी कई चरणों मे रुपये आरोपियों के बताए खातों पर भेजे। रुपये पूरे करने के लिए पीड़ित को अपना ट्रैक्टर तक बेचना पड़ा। बावजूद उसे नौकरी नहीं मिली। पीड़ित ने बताया कि जब आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने जानमाल की धमकी दी। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने फरवरी में ही फूलबेहड़ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाई की मांग की। पुलिस मामले को दबाए बैठी रही। पुलिस ने शनिवार मुख्य आरोपी अतीक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर फूलचंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें