लखीमपुर खीरी। कोचिंग पढ़ने गई शहर की एक छात्रा अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिवारवालों को इसकी जानकारी हुई। सदर कोतवाली पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छात्रा की मां ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी पुत्री इंटरमीडिएट की छात्रा है। शनिवार की सुबह करीब छह बजे रोज की तरह वह कोचिंग पढ़ने गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। तलाश के दौरान पता चला कि उसकी पुत्री को उनका रिश्तेदार बस्ती जिले के थाना डुमरियागंज क्षेत्र के एक गांव निवासी सागर मौर्या बहला फुसलाकर भगा ले गया है। शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस छात्रा को बरामद करने का प्रयास कर रही है।