फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगाकर जंगली सुअर का शिकार, भूनते हुए दो गिरफ्तार

विज्ञापन
करंट लगाकर जंगली सुअर का शिकार, भूनते हुए दो गिरफ्तार - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
बिजुआ।
विज्ञापन

भीरा रेंज के छैरासी बीट में करंट लगाकर मारे गए जंगली सुअर का शिकार करने के आरोप में वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वन टीम जब मौके पर पहुंची तो शिकार किया हुआ जानवर भूनकर एक सिख फार्मर के बेडरूम में रखा था। टीम के पहुंचते ही फार्मर मौके से भाग गया जबकि दोनों शिकारी गिरफ्त में आ गए।
मामला शुक्रवार सुबह का है। भीरा रेंजर आरबी वर्मा को सूचना मिली कि छैरासी बीट में कुछ लोग करंट के तार लगाकर जंगली सुअर का शिकार कर उसे आग मेें भून रहे हैं। टीम रेंजर की अगुवाई में गांव पहुंची, यहां पर एक सिख के फार्म पर जंगली सुअर को शिकार कर जे लाया गया था। टीम जब छापा मारने पहुंची तो आरोपी जानवर को बेडरूम में छिपाने की कोशिश करने लगी। टीम ने जानवर को तत्काल कब्जे में लेकर शिकार करने के आरोपी कोतवाली गोला के पिपरहिया निवासी रामगोपाल पुत्र गया प्रसाद व फूलपुर विश्राम पुत्र मिश्रीलाल को हिरासत में लेकर उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत को जंगली जानवर से बचाने को लगाते हैं बिजली के तार
क्षेत्र में जंगली जानवर व इंसानों के बीच जिंदगी और मौत की लड़ाई चलती है। जानवर भूख मिटाने के लिए जंगल से बाहर आते हैं तो क्षेत्र के लोग अपनी फसल को बचाने के लिए बिजली के तारों का इस्तेमाल करते है, जिससे इन जानवरों की मौत होने की आशंका है।

जंगली सुअर के शिकार के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें दो की गिरफ्तारी हो गई है। तीसरे नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है।
आरबी वर्मा, रेंजर-भीरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें