फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। सदर कोतवाली के ज्ञानपुर गांव में एक महिला की सदिंग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में बने स्टोर रूम में अरगनी से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने शव की हालत देख हत्या का आरोप लगाते हुए पति की जमकर धुनाई की। फिलहाल मामले में घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गांव ज्ञानपुर निवासी केशव वर्मा पेशे से किसान हैं। घर में पीछे बने कमरे में बंधी अरगनी में उनकी पत्नी मंजू (38) का शव लटकता देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बसारा निवासी मायके पक्ष के कई लोग मौके पर आ गए। शव की हालत देख हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर खासी भीड़ इकट्ठा हो गई। विवाद बढ़ा तो आरोप है कि मायके पक्ष के दो युवकों ने मृतका के पति की जमकर पिटाई कर दी। वह गिड़गिड़ाता, चीखता रहा पर उसे बचाने की किसी में हिम्मत नहीं हुई। करीब दो घंटे हंगामा चलता रहा। इस बीच कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। पुलिस को बगैर सूचना दिए घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। चौकी प्रभारी पारस नाथ यादव ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें