फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सेल्समैन ने पंखे से लटक कर जान दी

लखीमपुर खीरी। गढ़ी रोड़ स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी विमल जायसवाल उर्फ राजू (28) ने साड़ी का फंदा गले में डालकर पंखे से लटकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।
कांशीराम कॉलोनी निवासी सावित्री देवी ने बताया कि उसके दो पुत्र विमल जायसवाल और पम्मू जायसवाल हैं। पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। बड़ा पुत्र पम्मू बरेली में एक शराब की दुकान पर काम करता है। वह छोटे पुत्र 28 विमल जायसवाल उर्फ राजू के साथ रहती है। विमल गोला रोड स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। रोज की तरह शनिवार को भी विमल दुकान गया और रात करीब 11 बजे घर लौटा। विमल ने खाना भी नहीं खाया और कमरे में चला गया, जबकि वह अपने कमरे में सो गईं। सुबह काफी देर तक जब विमल नहीं उठा तो वह उसके कमरे में गईं तो देखा कि विमल पंखे से लटका हुआ था। उसके गले में साड़ी का फंदा कसा था। यह देख बूढ़ी मां चीख चीखकर रोने लगी। चीखपुकार पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और उसका पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विमल ने आत्महत्या क्यों की? यह बात अभी साफ नहीं हो सकी है। मृतक की बूढ़ी मां भी कुछ नहीं बता पा रही है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
- ऋषिदेव सिंह, इंस्पेक्टर (अपराध) सदर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें