फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा व चाकू की नोंक पर बीस हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तमंचा-चाकू दिखाकर बीस हजार रुपये लूटे
बाइक सवार थे बदमाश
बाइक गिराकर दिया लूट को अंजाम
मझगईं। तिकोना फार्म के पास एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पहले युवक की बाइक गिराई। उसके बाद तमंचा व चाकू दिखाकर बीस हजार रुपये लूट लिए। भुक्तभोगी काफी देर तक लोगों से मदद की गुहार करता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। बाद में उसने फोन से सौ नंबर को भी सूचना दी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन

पलिया में रामचंद्र गुप्ता की गुप्ता एंड संस पर काम करने वाला मलिनियां निवासी दीपचंद्र का पुत्र श्याम रोज की तरह पलिया से बाइक पर सवार होकर निघासन, तिकुनियां दुकान का पेमेंट लेने गए थे। शाम को लौटते समय तिकोना फार्म के पास चार लोग जो बाइक पर थे उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गिर गए। टक्कर के बाद चारों बदमाशों ने तमंचा व चाकू के बल पर उनसे बीस हजार रुपये लूट लिए और निघासन की तरफ बाइक से फरार हो गए। भुक्तभोगी के मुताबिक उसने सौ नंबर पर फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उसने अपने भाई संजय को फोन लगाया। जिस पर संजय चौकी से पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। श्याम की तरफ से पलिया थाने में तहरीर दी गई है। उधर सूचना पर देर रात इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने भी चौकी पहुंचकर पूछताछ की और मामले की जानकारी हासिल की। बता दें कि इससे पहले भी बीडीसी सदस्य से इसी जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें