फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडितपुरवा में लगी आग, एक दर्जन घर जले

Wed, 14 Mar 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
fire victims
विज्ञापन

थाना ईसानगर क्षेत्र में घर के बाहर पड़ी राख से निकली आग ने करीब एक दर्जन घरों को तबाह कर दिया। अचानक लगी आग से नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामलोक मजरा पंडितपुरवा में चंदा के घर के पड़ोस में पड़ी राख की चिंगारी से लगी आग से चंदा, पग्गू, लालता, बाबूराम, नरेश, रामदीन, जगतू, संतू, रामदयाल और बृजेश के घर पल भर में जलकर राख हो गए। इस दौरान आग ने अपनी विकरालता दिखाते हुए किसी को भी इतना मौका नहीं दिया जिससे घर में रखे कीमती सामान को बचाया जा सके। इसमें पग्गू लाल के 800, नरेश के 45000, रामदीन के 20000 और जगतू के 5000 रुपये नकदी भी जलकर राख हो गई।
अचानक लगी आग से इन सभी के घरों में रखे लाखों के कीमती सामान सहित हजारों का अनाज कपड़े सहित अन्य सामान भी जल गया। जिससे यह सभी लोग पलक झपकते ही भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस मुआयना किया। सूचना के लगभग दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की सूचना पाकर तहसील प्रशासन ने राजस्व टीम को मौके पर भेज कर नुकसान का आंकलन करवाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें