फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजीपुरम में ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजीपुरम में ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की पुलिस चौकी राजापुर के मोहल्ला राजाजीपुरम में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ दिया। चोर घर में रखे 93 हजार रुपये और करीब एक लाख के जेवर चोरी कर ले गए। गृहस्वामी ने मोहल्ले की ही तीन सगे भाइयों पर चोरी करने की आशंका जताई है और पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

मोहल्ला राजाजीपुरम निवासी संजय मिश्रा ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह अपने साढू के घर गांव खमरिया चले गए थे। घर पर पुत्र था, जो शाम करीब सात बजे ताला डालकर एक वैवाहिक समारोह में रामापुर चला गया। सुबह जब सवा नौ बजे पुत्र लौटकर आया तो देखा मेन गेट खुला था। आशंका होने पर जब अंदर गया तो देखा कि कमरों, सेफ आदि के ताले टूटे पड़े थे। सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सूचना पर गृहस्वामी संजय भी मौके पर पहुंचे। गृहस्वामी के मुताबिक चोर घर में रखी 93 हजार रुपये, एक लाख के जेवर चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने मोहल्ले के ही तीन सगे भाइयों पर चोरी करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर (अपराध) ऋषि देव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें