फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 03 Nov 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गांव सलेमपुर निवासी सूरज की पत्नी 16 वर्षीय खुशबू की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसने साल भर पहले प्रेम विवाह किया था। पांच दिन पहले ही वह दिल्ली से वापस आई थी। सूचना पर मायके वालों का आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो खुशबू के ससुराल वालों ने उनकी पिटाई की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव राजापुर निवासी मनीराम गिरि ने बताया कि उनकी पुत्री गांव में ही कक्षा आठ में पढ़ती थी। करीब साल भर पहले सलेमपुर कोन निवासी सूरज नेपाली उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर दिल्ली लेकर चला गया था। उन्होंने पुत्री की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वह आरोपी सूरज नेपाली के घर जाकर लड़की को वापस करने के लिए रोया गिड़गिड़ाया, लेकिन घरवालों ने उसकी एक नहीं सुनी। उन्होंने पुत्री के गायब होने की तहरीर भी पुलिस को नहीं दी। पांच दिन पहले ही सूरज उसकी पुत्री खुशबू को लेकर घर वापस लौटा था। घर पहुंचने के बाद पुत्री ने अपनी मां से मोबाइल पर बात की थी। इस पर सूरज ने मोबाइल भी तोड़ दिया था। शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे संदिग्ध हालात में खुशबू की मौत हो गई। ससुराल वालों ने मौत की खबर भी उन लोगों को नहीं दी और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। मृतका के पिता का कहना है कि जब उसकी पत्नी और बेटे मोहल्ले की कई महिलाओं के साथ नेपाली के घर पहुंचीं तो उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया। उसके बेटे उमेश ने जब विरोध किया तो उसे और उसकी मां को कमरे में बंद कर दिया और दोनों की पिटाई की गई। इस बीच वह भी मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

किशोरी के बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। मृतका के पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें