फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर नगदी और जेवर उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नकब लगाकर नकदी-जेवर उड़ा ले गए चोर
गांव गौरातारा में हुई वारदात, सनसनी

अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। बेखौफ चोरों ने मंगलवार रात किसान गुलाब सिंह के घर में नकब लगा दी और जेवर-नगदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। खास बात यह है कि घर के लोग सोते रहे और उन्हें भनक तक नहीं लगी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव गौरतारा निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम बिजली नहीं थी। इस वजह से वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। इस बीच चोरों ने घर के पीछे कमरे की दीवार में नकब लगा दी। चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखे 30,000 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चेन, पायल, बिछिया और बक्से में रखे कीमती कपड़े आदि सामान चोरी कर लिए। पीड़ित सुबह सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुईं। सूचना पर चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें