फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसिया मारकर युवक को जख्मी किया, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने हंसिया से वार कर घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक ही मोहल्ले के रहने वाले दो परिवार के बच्चों में कुछ कहा सुनी हो गई थी। मामला इतना तूल पकड़ा कि बुधवार देर शाम मौका पाकर मूलचंद्र चक्रवर्ती के पुत्र छोटू और उसके बड़े भाई ने दो अन्य के साथ मिलकर सोमवती के पौत्र अनूप उर्फ सोनू(18) को घर में घुसकर हंसिया मारकर घायल कर दिया। हंसिया उसके दाएं कान को फाड़ता हुआ निकल गया। उसकी चीख पुकार पर परिवार के लोग उसे मोहम्मदी सीएचसी लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल की दादी सोमवती की तहरीर पर मूलचंद्र चक्रवर्ती के दो पुत्र और दो अन्य के खिलाफ 452, 326 और 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोनू की मां की मौत हो चुकी है। पिता रामकुमार रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा है, जबकि मूलचंद्र चक्रवर्ती वकालत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें