फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीरा रेंज के एलनगंज जंगल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भीरा रेंज के एलनगंज जंगल में लगी आग

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज की एलनगंज बीट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर अलर्ट मेसेज सिस्टम के जरिए सूचना मिलने पर जब तक वनकर्मी मौके पर पहुंचे इससे पहले यह आग करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल चुकी थी। आग अपना विकराल रूप धारण करती वन कर्मियों ने आनन-फानन में फायर लाइन काटकर आग को बढ़ने से रोक दिया। हालांकि कि समय से सूचना मिलने पर वन संपदा का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
डीटीआर बफरजोन के भीरा रेंज मुख्यालय पर रेंजर राकेश बाबू वर्मा को शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे फायर मेसेज अलर्ट सिस्टम से एलनगंज कम्पार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली। रेंजर ने यह सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए वन कर्मियों की टीम के साथ मौके की ओर रवाना हो गए। हवा तेज होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। बावजूद इसके वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों तरफ फायर लाइन काटकर आग को फैलने से रोक दिया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता करीब 10 हेक्टेयर जंगल का ग्राउंड फ्लोरा और झाड़ियां आदि जलकर नष्ट हो गए। देर शाम तक आग बुझाने में वन कर्मी जुटे हुए थे। जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल भी मौके पर रवाना हो गए। वन कर्मियों ने आशंका जताई है कि यह आग शिकारियों या चरवाहों द्वारा वन अपराध की नियत से लगाई गई हो सकती है। एलनगंज जंगल में आग लगने की सूचना दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डाइरेक्टर रमेश कुमार पांडे को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बफरजोन भीरा रेंज के एलनगंज बीट जंगल में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
- डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें