फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर चटकी लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

जमीन के विवाद में बाप-बेटे की लाठियों से पीटकर हत्या, पांच घायल
- मेंहदावल थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव में सुबह हुई घटना
- सात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और बलवा का केस दर्ज, दो गिरफ्तार
- पुलिस ने बाप-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन संबंधी पुराने विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसमें रामविजय (70) और सुरेेंद्र (45) की मौत हो गई। मृत दोनों पिता-पुत्र हैं। विवाद में घायल पांच अन्य का उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और बलवा की धाराओं में केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पिता-पुत्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतकों के परिवार के सदस्य व इस विवाद में घायल पप्पू यादव पुत्र रामचंदर के अनुसार उसके चचेरे भाई सुरेंद्र पुत्र रामविजय को उनके पट्टीदार रामबेचन आए दिन जमीन संबंधी विवाद को लेकर धमकाते थे। भाई की जमीन पर विरोधी कब्जे की नीयत से ही मकान का निर्माण करवा रहे थे। भाई ने निर्माण को रुकवाने के लिए न्यायालय की शरण ली। जहां से उसे स्टे मिल गया था। निर्माण रुकने से विरोधी आए दिन भाई और उसके परिवार के लोगों को धमकाते रहते थे। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे भाई सुरेंद्र को अकेला देख विरोधियों ने हमला बोल दिया और लाठियों से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे सुरेंद के पिता रामविजय को भी लाठियों से पीटा। इससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के सदस्य कुणाल, मनोरमा, कन्हैया और रामचंदर को भी गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल भाई सुरेंद्र को सीएचसी मेंहदावल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा सुरेंद्र के पिता रामविजय को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में रामविजय ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ मेंहदावल कपिलमुनि सिंह ने बताया कि पप्पू यादव की तहरीर पर रामबेचन पुत्र कोमल, प्रमिला पत्नी रामबेचन, योगेंद्र, नागेंद्र, नरेंद्र और अमरेंद्र पुत्रगण रामबेचन और मीना पुत्री रामबेचन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और बलवा की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दोनों का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद के मामले में आरोपी बनाए गए नरेंद्र और प्रमिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें