फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनियां। बरसोला मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम मंडी समिति के पास ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। घर वाले उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घाोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हादसा करीब शाम साढ़े पांच बजे हुआ। गांव बरसोला कलां की ओर से डनलप जोड़कर ट्रैक्टर तिकुनियां की ओर आ रहा था। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास रहने वाले राकेश की डेढ़ साल की पुत्री अर्चना सड़क किनारे खेल रही थी। इसी बीच ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-डनलप मौके पर छोड़कर भाग निकला। घर वाले घायल बच्ची को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक विद्याराम दिवाकर ने बताया कि मृत बच्ची के पिता राकेश की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें