फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर चालक को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्साए ट्रक चालक ने हाईवे किया जाम
विज्ञापन

- बैगास भरकर लालकुआं जा रहा था ट्रक


लखीमपुर खीरी।
बैगास भरे एक ट्रक को कुछ दबंग युवकों ने रुपये न देने पर रविवार की सुबह छाउछ चौराहा के पास रोक लिया। ट्रक में तोड़फोड़ कर ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई की, जिससे वह लहूलुहान हो गया। हमलावर चालक से दस हजार रुपये से भरा पर्स लूटकर भाग निकले। घटना से गुस्साए घायल चालक ने हाईवे पर ट्रक तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची एलआरपी चौकी पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे समझाया और ट्रक किनारे खड़ा कराकर जाम खुलवाया। घायल चालक चार-पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सदर कोतवाली पुलिस ने मजरूबी चिट्ठी बनाकर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के गांव बरीबरा निवासी मंगल सिंह ने बताया कि वह ट्रक चालक है। रविवार की सुबह वह हरगांव चीनी मिल से बैगास भरकर लालकुआं पेपर मिल जा रहा था। छाउछ चौराहा से कुछ लोगों ने बाइकों से ट्रक का पीछा किया। कुछ दूर आगे बाइक लगाकर युवकों ने ट्रक रोक लिया और नगरपालिका का 50 रुपये टैक्स बिना दिए ट्रक भगाने का आरोप लगाते हुए ट्रक का शीशा आदि तोड़फोड़ दिया। उसे स्टेयरिंग से खींच कर जमकर पीटा। हमलावरों ने सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावर जेब में रखा पर्स भी लूट ले गए। पर्स में दस हजार रुपये की नकदी और कुछ कागजात थे। घटना के बाद गुस्साए चालक ने ट्रक को हाईवे पर ही आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया। इससे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर एलआरपी चौकी इंचार्ज अनिल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर चालक ने ट्रक हाईवे से हटाई। घायल चालक मंगल सिंह ने चार लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सदर कोतवाल ने बताया कि घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें