फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय लगी आग में पांच घर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल।
विज्ञापन

गांव देवरिया में गैस सिलेंडर के लीक हो जाने से भड़की आग में पांच घर जल गए। अग्निकांड में नकदी, जेवर और घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

देवरिया गांव निवासी जाबिर के घर शनिवार शाम को महिलाएं गैस सिलेंडर पर खाना बना रहीं थीं। अचानक सिलेंडर लीक होने से आग भड़क गई। जब तक घर की औरतें कुछ समझ पाती, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चीखपुकार पर ग्रामीण दौड़े और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। आग ने पड़ोसी साजिद, मुनीर, छोटे और इरफान के घरों को भी अपनी लपेट में ले लिया है। आग में इन चारों के घर भी जलकर राख हो गए। पीड़ित जाबिर के घर रखे 15 हजार रुपये नकद, जेवर, कपडे, अनाज आदि जल गया। साजिद के 10 हजार रुपये, मुनीर के 12 हजार रुपये, छोटे के आठ हजार रुपये और इरफान के पांच हजार रुपये की नकदी, जेवर समेत अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें