फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास लेने गए युवक का तीसरे दिन खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/खीरी टाउन। खेत में घास लेने गए थाना खीरी के मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी युवक का शव कस्बे से कुछ दूर सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गन्ने के खेत में मिला। घर वालों ने उसकी बीमारी से मौत होने की बात कही है। पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव पंचायत नामा भरकर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

खीरी कस्बे के मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी वसीम ने बताया कि उनका पुत्र हफीज(20) का काफी समय से बीमार चल रहा था। उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। 12 अगस्त की शाम हफीज पशुओं के लिए घास लेने खेतों की ओर गया था लेकिन वह शाम तक नहीं लौटा। परिवार के लोगों के साथ तलाश की गई लेकिन पुत्र का कोई पता नहीं चला। इस पर उन्होंने रविवार को खीरी थाना पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने कस्बे से कुछ दूर सदर कोतवाली क्षेत्र में हफीज का शव खेत में पड़ा देखा। शव पड़े होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंचे वसीम ने शव की शिनाख्त पुत्र हनीफ के रूप में की। सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज और सदर कोतवाली की राजापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया जिस पर पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। सीओ सिटी हरीरराम वर्मा ने बताया कि मृतक बीमार रहता था और उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे। उन्होंने संभावना जताई की उसकी मौत दौरा पड़ने से हुई है। परिवार वालों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर शव उन्हें सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें