फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का खंभा गिरा करंट से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर। बिजली का खंभा टूट कर गिरने से करंट लगने से एक मासूम की मौत हो गई। घटना बिजली की लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से हुई। यह पेड़ गांव का ही मदन काट रहा था तभी डाल बिजली लाइन पर जा गिरी। दो अन्य बच्चे झुलसे गए जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

ईसानगर निवासी मदन एक जंगल जलेबी के पेड़ पर चढ़ कर उसकी डाल काट रहा था। कटने के बाद डाल नीचे निकली बिजली लाइन पर आ गिरी। इस झटके से पास ही लगा बिजली का खंभा बीच से टूट कर पास ही खेल रहे बच्चों करुणा शंकर, हर्षित और गौरीशंकर पर जा गिरा। तीनो बच्चे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इसमें पांच वर्षीय करुणा शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घायल बच्चों को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें