फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष से हिस्ट्रीशीटर ने सोने के गहने छीने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

तिकुनियां खीरी (लखीमपुर खीरी)। झगड़े के दौरान बीच बचाव कर रहे तिकुनियां नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रधानपति अजय कुमार गर्ग के साथ शुक्रवार की देर शाम गांव दाराबोझी निवासी हिस्ट्रीशीटर राजकरन ने अभद्रता की और सोने की चेन, अंगूठी और सोने का कड़ा छीनकर भाग निकला। कोतवाली तिकुनियां पुलिस ने व्यापारी नेता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज तो कर ली है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के कोई प्रयास नहीं किए। नतीजतन शनिवार को आरोपी के पिता ने व्यापारी नेता के घर पहुंचकर धमकाना शुरू कर दिया। इस पर व्यापारी नेता ने उसे पकड़कर कोतवाली तिकुनियां पुलिस को सौंप दिया। घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

कस्बा तिकुनियां निवासी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रधानपति अजय कुमार गर्ग ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम घरेलू सामान लेने बाजार गए थे। रास्ते में सुरेंद्र नाई की दुकान के पास कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। वे बीच बचाव करने की कोशिश करने लगे। इसी बीच वहां मौजूद इसी कोतवाली के गांव दाराबोझी निवासी राजकरन ने उनका गिरेबान पकड़ लिया और सोने की चेन, अंगूठी और सोने का कड़ा हाथ से छीन लिया। शोर शराबा करने पर जब तक आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंचते, इससे पहले ही आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकला। बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचे और घटना के प्रति रोष जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित व्यापारी नेता की तहरीर पर आरोपी राजकरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, व्यापारी नेता ने बताया कि शनिवार की सुबह आरोपी का पिता जसवंत सिंह उनके घर पहुंचा और समझौता न करने पर धमकाने लगा। इस पर उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि आरोपी राजकरन हिस्ट्रीशीटर है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। व्यापारी नेता की तहरीर पर आरोपी जसवंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें