संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापुरी स्थित एसएसबी बीओपी ने खजुरिया चेक पोस्ट पर नेपाल से आ रहे एक युवक को रोका। पूछताछ में उत्तर सही न दे पाने पर उसे हिरासत में ले लिया। जिसके बाद एसएसबी ने नेपाल पुलिस से संपर्क किया। नेपाल पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक नेपाल पुलिस का फरार आरोपी था।
संपूर्णानगर की कमलापुरी एसएसबी ने एक युवक को नेपाल से आते पकड़ा। उसने अपना नाम राजू खरेल पुत्र केसरी निवासी नेपाल बताया। नेपाल पुलिस से संपर्क के बाद यहां पहुंची नेपाली पुलिस ने बताया कि यह खेती करता था और किराए पर रहता था। पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पहले किशोरी से दुष्कर्म का आरोप इस पर लगा हुआ है। जिसका मुकदमा नेपाल के बनेश्वर थाने में दर्ज हुआ है। जिसकी जानकारी होने पर वह वहां से फरार होकर भारत भाग रहा था। एसएसबी जवानों ने पकड़े गए युवक को नेपाल पुलिस को सौंप दिया है।