फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राउन शुगर एवं नेपाली नकली करेंसी के साथ युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा। पलिया से धनगढ़ी जा रहे एक बाइक सवार नेपाली युवक के पास से एसएसबी ने साढ़े आठ ग्राम ब्राउन शुगर एवं तीन हजार रुपये की नेपाली नकली नोट बरामद किए। एसएसबी ने युवक को बाइक सहित कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। बताते हैं कि रविवार देर रात धनगढ़ी निवासी मोबिन कुरैशी पुत्र इसराइल कुरैशी बाइक से पलिया से धनगढ़ी जा रहा था। बार्डर पर चेकिंग के दौरान एसएसबी ने उसके पास से साढ़े आठ ग्राम ब्राउन शुगर और तीन हजार रुपये नेपाली नकली नोट बरामद किए। बताते हैं कि बरामद नोट प्रिंट किए हुये थे। एसएसबी जवानों ने मोबिन को ड्रग्स, नकली नोट एवं बाइक सहित सोमवार को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें