फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा शोरूम में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। सदर कोतवाली की मिश्राना चौकी क्षेत्र में चोरों ने उल्ल नदी किनारे स्थित एक ई रिक्शा शोरूम में घुसकर तीन लाख की नकदी समेत करीब लाखों का माल पार कर दिया। सुबह शोरूम पहुंचने पर मालिक को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी इरफान का उल्ल नदी पुल के निकट ई रिक्शा शोरूम है। शुक्रवार की रात चोर सीढ़ी का सहारा लेकर पिछले दरवाजे से शोरूम में दाखिल हो गए। चोरों ने नए ई रिक्शे की बैटरी, इन्वर्टर, एलसीडी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह शोरूम पहुंचने पर मालिक और कर्मचारियों को घटना की जानकारी लगी। एसआई अवधेश यादव, चौकी प्रभारी मिश्राना अजब सिंह मौके पर पहुंचे और बारीकी से मौका मुआयना किया। पिछले गेट पर ताला न पड़े होने को लेकर पुलिस ने घटना पर हैरानी भी जताई। सीढ़ी के समीप चौपहिया वाहन के टायरों के निशान देख पुलिस ने सामान गाड़ी में भरकर चोरों के फरार हो जाने का अनुमान लगाया है। भुक्तभोगी के मुताबिक चोरों ने कैश काउंटर से तीन लाख रुपये, 15 बड़े बैटरा, एलसीडी, दो इन्वर्टर समेत करीब छह लाख का सामान चोरी हो जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


घटना की छानबीन की जा रही है। कई बिंदु ऐसे हैं, जो संदेह पैदा कर रहे हैं। जल्द ही घटना का वर्क आउट किया जाएगा।
अशोक कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें