फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छात्रा समेत दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में छात्रा समेत दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव के लाल्हनपुर तिराहे के पास रविवार की शाम वाहन की टक्कर से घायल हुई बाइक सवार कक्षा सात की छात्रा की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसके ताऊ घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, चार दिन पूर्व घायल हुए कोतवाली गोला के गांव शिवपुरी निवासी टैंकर चालक की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के बाद घर वालों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

थाना मितौली के गांव पियरा निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को उनकी पुत्री स्नेहा (12) अपने ताऊ रामचेला (55) की बाइक से लखीमपुर से लौट रही थी। बाइक चला रहे रामचेला हेलमेट लगाए थे। थाना नीमगांव क्षेत्र के लाल्हनपुर तिराहे के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्नेहा और रामचेला घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर चोटें होने के कारण स्नेहा की मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने बताया कि स्नेहा गांव के ही उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी। वह तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। छात्रा की मौत से उसके परिवार में चीख-पुकार मची है। मां पिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर कोतवाली गोला के गांव शिवपुरी निवासी पूर्व प्रधान राधेश्याम ने बताया कि उनका पुत्र 20 वर्षीय आकाश कुमार टैंकर चालक था। वह पांच दिसंबर को टैंकर लेकर जा रहा था। केशवापुर-वन भलिया के बीच ट्रॉली और टैंकर में टक्कर हो गई थी, जिसमें आकाश कुमार घायल हो गया था। उसका लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। रविवार की शाम पुत्र की मौत हो गई। परिवार वाले शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें