फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वाले सोते रहे चोर बटोर ले गए एक लाख माल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर वाले सोते रहे चोर ले गए एक लाख माल
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज नहीं
शारदानगर। पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव रमनगरा में परिवार के लोग बृहस्पतिवार की रात छत पर बने कमरे में सोते रहे और दीवार कूदकर घर में घुसे चोर करीब एक लाख का सामान चुराकर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

गांव बड़ागांव के मजरा रमनगरा निवासी कमल किशोर ने बताया कि वह पूरे परिवार के सहित छत पर सो रहे थे। आधी रात में जब बारिश हुई तो वे सभी छत दो मंजिल पर कमरे में जाकर सो गए। इसी बीच चोर दीवार कूदकर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ कर संदूक में रखी झुमकी, मटरमाला, पायलें, बर्तन आदि सामान चुरा कर ले गए। सुबह सोकर जब नीचे आए तो कमरों का ताला टूट देख उनके होश उड़ गए। कमरों में गए तो देखा सामान बिखरा पड़ा था। बक्सों के ताले टूटे और उसमें रखा जेवर गायब था। चोरी की सूचना पर तमाम लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने चौकी पुलिस को तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें