फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात कराने से मना करने पर पति को दिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)।। गर्भपात कराने से मना करने पर एक महिला ने अपने पति को दूध में जहरीला पदार्थ पिला दिया। उसे परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की तहरीर पीड़ित की तरफ से कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इंदिरा कालोनी निवासी राशिद पुत्र अब्दुल गफूर की शादी दो साल पहले थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर पिंकी में हुई थी। उसकी गर्भवती पत्नी उसे पिछले कई दिन से गर्भपात कराने के लिए कर रही थी। आरोप है, कि उसने ऐसा करने से मना किया, तो आरोप है, कि उसने उसे दूध में जहर मिलाकर पिला दिया। उसका भाई उसे सीएचसी में लेकर पहुंचा, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तरफ से पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें