फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छह साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी को दबोचा
किशोरी से छेड़छाड़ मामले का भी आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर के एक मोहल्ले में रिश्तेदारों के साथ आए एक युवक ने छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर शहर में ही एक किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ की घटना मंगलवार की रात हुई। सीतापुर के थाना लहरपुर क्षेत्र का एक परिवार मंगलवार को शारदानगर स्थित बाला जी मंदिर पर दर्शन करने आया था। साथ में पीड़िता का सीतापुर सदर कोतवाली के मोहल्ला राघवपुरी निवासी रिश्तेदार महेश भी था। देर हो जाने और कोई साधन न मिलने के कारण सभी लोग शहर के एक मोहल्ले में अपनी रिश्तेदारी में रुक गए। रात में आरोपी ने साथ आई छह साल बच्ची को सोते समय पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची के रोने पर अन्य लोग जाग गए। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग निकला। पिता ने आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। दूसरी वारदात शहर के एक अन्य मोहल्ले में हुई। मोहल्ले का ही मोहन पास में रहने वाली एक किशोरी के घर घुस गया। उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ की। पुलिस ने दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों के आरोपी महेश और मोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें