फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लुधौरी में केमिकल युक्त 40 क्विंटल परवल बरामद, चार दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के गांव लुधौरी में खाद्य, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने छापा मारकर केमिकल डालकर कलर कर बोरे में रखी गई 40 क्विंटल परवल बरामद की है। टीम ने बरामद परवल को नष्ट कर कलर और परवल का सैंपल ले लिया है। सिंगाही के बाद तीसरे दिन लुधौरी में बड़ी संख्या में केमिकल युक्त परवल बरामद होने से यह बात साफ हो गई है कि क्षेत्र में यह कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है।
खाद्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव लुधौरी और बंगलहाकुटी में केमिकल मिलाकर परवल को हरा बनाया जा रहा है। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह और सीओ सविरत्न गौतम के साथ टीम ने शनिवार की शाम बंगलहा कुटी में छापा डाला, लेकिन टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। टीम को जानकारी हुई कि मिलावटखोर परवल डीसीएम में भरकर टीम के पहुंचने से काफी पहले ही पूर्वांचल भेज चुके हैं। इससे टीम खाली हाथ लौट आई। इसके बाद टीम ने लुधौरी के प्राथमिक स्कूल में छापा मारा। वहां पर कलर करते हुए चार लोगों को टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि मिलावट खोरों ने गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरा। उसके बाद कपड़ों को कलर करने वाली डाई को मिलाकर उसमें परवल डालकर रंग रहे थे। मौके से परवल के 40 बोरे भरे हुए मिले। टीम ने परवल को कब्जे में लेते हुए रंगी गई परवल को नष्ट कर दिया। साथ ही पानी और परवर का सैंपल भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक ने बताया कि सैंपल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। सैंपल में रसायन पाए जाने पर मिलावट खोर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। परवल में कलर मिलाने से उसका कलर एक सप्ताह तक हरा बना रहता है। उसके खाने से कई बीमारियां भी होती है। करीब पांच दिन पहले सिंगाही पुलिस ने मुजहा पुरवा में कलर मिलाते हुए परवल अपने कब्जे में लिया था। टीम की इस छापेमारी अभियान से मिलावट खोरों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मौके से पकड़े गए चार लोगों को हिरासत में लिया है।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें