फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 किलो मांस सहित दबोचा

Sat, 09 May 2015 07:43 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में चिकिनी तलैया के पास से पुलिस ने बाइक से जा रहे दो लोगों के पास से 50 किलो मांस बरामद किया है। इस बीच उनमें से एक व्यक्ति भाग खड़ा हुआ। उसे पकड़ने के लिए चौकी इंचार्ज ने बाइक से पीछा किया लेकिन कुछ दूर पर एक गड्ढा आ गया और वह बाइक समेत उसमें जा गिरे। हालांकि वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज डीडी सिद्धार्थ को खबर मिली कि कुछ लोग बाइक से मांस लेकर आ रहे हैं। इस पर उन्होंने हमराहियों के साथ सुभाषनगर मोहल्ले में चिकनी तलैया के पास निगाहबानी शुरू कर दी। इसके बाद दो लोग बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और जांच की तो उनके पास मांस निकला। इसी बीच उनमें से एक भाग निकला। चौकी इंचार्ज बाइक से उसको पकड़ने के लिए चल दिए, कुछ दूर ही चले थे कि एक गड्ढा आ गया और बाइक समेत उसमें जा गिरे। गनीमत रही कि उन्हें चोटें नहीं आईं पर उक्त व्यक्ति भागने में सफल रहा। पुलिस पकड़े गए एक  आरोपी और बाइक को ले आई है। चौकी इंचार्ज के मुताबिक मांस का वजन 50 किलो है और पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम इमरान निवासी बरवर थाना पसगवां बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें