भीरा थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव में गन्ने की सिंचाई के लिए लगाए गए इंजन के पटे में फंसकर एक महिला की मौत हो गई।
गांव
निवासी रमेश ने शनिवार को गन्ने की सिंचाई करने के लिए खेत पर इंजन लगाया
था। रमेश की 35 वर्षीय पत्नी किसी काम से खेत पर गई थी। अचानक उसकी साड़ी
का पल्लू इंजन के पटे में फंसकर लिपट गया। पटे की चपेट में आकर वह गंभीर
घायल हो गई। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां
उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्री
छोड़ गई है।