शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में चिकिनी तलैया के पास से पुलिस ने बाइक से जा
रहे दो लोगों के पास से 50 किलो मांस बरामद किया है। इस बीच उनमें से एक
व्यक्ति भाग खड़ा हुआ। उसे पकड़ने के लिए चौकी इंचार्ज ने बाइक से पीछा
किया लेकिन कुछ दूर पर एक गड्ढा आ गया और वह बाइक समेत उसमें जा गिरे।
हालांकि वह बाल-बाल बच गए।
चौकी इंचार्ज डीडी सिद्धार्थ को खबर मिली कि
कुछ लोग बाइक से मांस लेकर आ रहे हैं। इस पर उन्होंने हमराहियों के साथ
सुभाषनगर मोहल्ले में चिकनी तलैया के पास निगाहबानी शुरू कर दी। इसके बाद
दो लोग बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और जांच की तो
उनके पास मांस निकला। इसी बीच उनमें से एक भाग निकला। चौकी इंचार्ज बाइक से
उसको पकड़ने के लिए चल दिए, कुछ दूर ही चले थे कि एक गड्ढा आ गया और बाइक
समेत उसमें जा गिरे। गनीमत रही कि उन्हें चोटें नहीं आईं पर उक्त व्यक्ति
भागने में सफल रहा। पुलिस पकड़े गए एक आरोपी और बाइक को ले आई है। चौकी
इंचार्ज के मुताबिक मांस का वजन 50 किलो है और पकड़े गए व्यक्ति ने अपना
नाम इमरान निवासी बरवर थाना पसगवां बताया है।