फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दुल्हन के चचेरे भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के कफारा गांव के एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन विदाई के बाद उसका चचेरा भाई नल पर मुंह हाथ धोने लगा। तभी वहां पर लगे टेंट की लोहे की पाइप में करंट उतर आया। जब तक घरवाले दौड़कर बचाते, तब तक वह झुलस चुका था। परिजन उसे धौरहरा सीएचसी ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कफारा गांव निवासी जुगल किशोर गुप्ता के घर में रविवार को लड़की की शादी थी। बरात सोमवार की सुबह विदा हुई। विदाई के बाद दुल्हन का चचेरा भाई 18 वर्षीय रोहित गुप्ता पुत्र तौलाराम गुप्ता घर के बाहर लगे नल पर मुंह हाथ धोने लगा। पिता तौलाराम के मुताबिक नल के पास ही टेंट का एक लोहे का पाईप लगा था, जिसमें बिजली के खंभे से तार बंधा था। तार कटा होने से पाईप में करंट आ गया। रोहित ने पाईप पकड़ लिया। जब तक घर वाले बिजली की लाइन काटते तब तक रोहित काफी झुलस चुका था। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी धौरहरा ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित की मौत की खबर से खुशियां मातम में बदल गई।

एक तरफ बहन की डोली उठी, दूसरी ओर भाई की अर्थी
धौरहरा। कहते हैं कि वक्त का कुछ भरोसा नहीं। खुशियां कब मातम में बदल जाती हैं कोई सोच भी नहीं सकता। कुछ ऐसा ही कफारा गांव के जुगुल किशोर गुप्ता के साथ हुआ। रविवार को बेटी की शादी थी। पूरा परिवार खुशी से बरात की आवभगत में लगा था। सुबह जुगुल किशोर ने परिवार सहित बेटी को विदा किया। विदाई के आधे घंटे बाद दुल्हन के चचेरे भाई रोहित गुप्ता की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सभी की जुबान पर बस एक ही बात है। काल की गति कोई नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें