फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने की महिला को अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार की शाम घर जा रही एक महिला को कार सवार युवकों ने रोक लिया और उसे अगवा करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर जब लोग दौड़े तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी चेतना (27) बृहस्पतिवार की शाम घोसियाना मार्ग से घर जा रही थी। शाम करीब पांच बजे डॉ. एसपी वर्मा की क्लीनिक के निकट एक कार अचानक रुकी। कार से उतरे चार युवकों ने उसे पकड़कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग उसकी तरफ दौड़े। इस पर आरोपी महिला को छोड़कर कार समेत भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। यूपी 100 पुलिस के साथ प्रभारी निरीक्षक सदर अशोक कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज संकटा देवी अजय कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज मिश्राना अजब सिंह समेत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। उधर सरेशाम हुई घटना से शहर में सनसनी फैल गई। पीड़ित महिला काफी दहशत में है। महिला का कहना है कि आरोपियों को न जानती है और न ही कभी पहले देखा है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें