फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सातों सर्किलों में तैनात होंगी महिला दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले की सातों सर्किलों में तैनात होंगी महिला दरोगा

लखीमपुर खीरी। दो दिन में शहर समेत जिले के चार थानों का भ्रमण करने के बाद नवागत एसपी पूनम ने क्राइम कंट्रोल करने को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने महिला उत्पीड़न के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए जिले की सभी सातों तहसीलों में महिला सब इंस्पेक्टर तैनात करने पर जोर दिया है। महिला दरोगाओं की तैनाती को लेकर कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी पूनम ने पत्रकारों को बताया कि जिले के चार्ज लिए दो दिन हुए हैं। इस बीच उन्होंने पैदल गश्त के दौरान महिलाओं से भी बातचीत की। इसके अलावा समाधान दिवसों में पहुंचकर चार थानों का भी निरीक्षण किया, जिससे क्राइम कंट्रोल के साथ ही महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर कुछ कमियां सामने आईं हैं, जिन्हें दूर कराने के लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। महिला थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनी हैं, लेकिन वहां महिला सब इंस्पेक्टर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जिले में सिर्फ दो महिला इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर हैं। कम से कम सर्किल क्षेत्र में एक सब इंस्पेक्टर तैनात होना चाहिए। इसके लिए उच्च अफसरों से महिला इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टरों की मांग के लिए शीघ्र ही पत्र भेजेंगी। उपलब्धता होने पर सभी को सर्किल में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें