फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतिजनक पोस्ट डालने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार
माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर दर्ज होगा देश द्रोह का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा। ह्वाट्स्ऐप के इश्कजादे ग्रुप का संचालन करने और उस पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पोस्ट से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कोतवाली पहुंचकर ग्रुप एडमिन सहित पोस्ट डालने वालों के विरुद्ध शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
विज्ञापन

कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ह्वाट्स्ऐप के इश्कजादे नामक ग्रुप के संचालक अंजुम अली है इसमें एक आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर वायरल किया गया जिससे आहत हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कस्बे के सूरज दीक्षित ने तहरीर दी थी। इसपर ग्रुप एडमिन अंजुम अली पोस्टकर्ता परवेज और सलमान के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि यह पोस्ट किया गया आपत्तिजनक फोटो किसने बनाया और इसकी शुरुआत की इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें