फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनामी से आहत रेप पीड़िता फांसी पर झूली, मौत

Sun, 10 Jun 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बदनामी से दुखी होकर एक रेप पीड़िता ने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगा लिया। परिवार के लोगों को जैसे की इसकी जानकारी हुई उसे आनन फानन फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गांव के कुछ लोग इस प्रकरण को समझौते से निपटाने का प्रयास करते रहे। जब बात नहीं बनी तो किसी ने घटना की सूचना शनिवार को पुलिस को दे दी। पुलिस ने मृत किशोरी की मां से तहरीर लेकर तीन आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया और शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी पुत्री गुरुवार दोपहर अपनी दादी के घर काम करने गई थी। इसी बीच वह गांव के पश्चिम स्थित स्कूल के पीछे शौच के लिए गई। तभी वहां गांव का ही राजेश दो साथियों के साथ पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने दोनों साथियों की मदद से पुत्री से दुष्कर्म किया। मां के अनुसार, पुत्री जब घर वापस आई तो उसने घटना की जानकारी दी। इसपर उसने समझा बुझाकर शांत कराया लेकिन सामाजिक बदनामी से आहत होकर किशोरी ने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे घर के एक कमरे में फांसी लगा लिया। इस दौरान उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंची मां ने पुत्री को पकड़ लिया और आसपास के लोगों की मदद से नीचे उतारा। जैसे तैसे उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी किशोरी ने दम तोड़ दिया।

मामले को दबाने का हुआ प्रयास
तिकुनिया (खीरी)। किशोरी से रेप की बात जब गांव वालों को पता चली तो कुछ लोग मामले को निपटाने के लिए मध्यस्तता करने लगे। बदनामी होने का हवाला देकर परिवार पर समझौते का प्रयास किया गया। पीड़ित की मां बताती है कि गांव और समाज में हुई बदनामी के कारण शुक्रवार की शाम उसकी बेटी ने आत्महत्या की। ग्रामीणों की मानें तो फिर भी लोग पूरे प्रकरण को निपटाने में लगे रहे। बताया जा रहा है कि जब बात नहीं बनी तो किशोरी की मौत से 14 घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


तहरीर में भी किया गया खेल
तिकुनिया (खीरी)। बताया जा रहा है कि फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त करने वाली किशोरी का परिवार काफी गरीब है। मृतका की मां और ग्रामीण रेप की घटना बृहस्पतिवार दोपहर को होने की बता रहे हैं, लेकिन जो तहरीर पुलिस को दी गई है। उसमें घटना शुक्रवार की दिखाई गई है। साथ ही रेप का जिक्र न कर सिर्फ बत्तमीजी करने और गांव में इसका प्रचार करने से आहत होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है।

मामला प्रेम प्रसंग का है। गांव में इसकी चर्चा हो गई, इससे किशोरी ने भयभीत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। धारा 306 के तहत एक युवक को नामजद कर दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में यदि रेप की पुष्टि होती है तो धारा बढ़ाकर आरोपियों के खिलाफे सख्त कार्रवाई की जोगी।
विज्ञापन

- अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली तिकुनियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें