फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमियाबेहड़ शिक्षक संघ के अध्यक्ष सहित दो पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/धौरहरा।
विज्ञापन

रमियाबेहड़ ब्लॉक के नैनापुर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक ने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सहित एक अन्य शिक्षक पर 25 हजार रुपये मांगने सहित जूतों से पीटने के आरोप में सोमवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने चोटिल शिक्षक का मेडिकल परीक्षण कराया है।
रमियाबेहड़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नैनापुर के सहायक अध्यापक मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को न्याय पंचायत प्रभारी शिक्षक संतोष कुमार वर्मा स्कूल आए थे। आरोप है कि एनपीआरसी ने उनसे 25 हजार रुपये की मांग की, जब उसने पैसा देने से मना किया तो विद्यालय रखरखाव आदि के कागजों सहित बीआरसी केंद्र रमियाबेहड़ पर बुलाया गया। आरोप है कि जब शिक्षक रमियाबेहड़ पहुंचा तो वहां मौजूद शिक्षक संघ अध्यक्ष शशिकांत वर्मा और शिक्षक संतोष वर्मा ने पुन: रुपये की मांग की। यहां पर भी उसने मना मना किया तो दोनों लोगों ने पकड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई कर दी। इस दौरान जाति सूचक गालियां देने का भी आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष शशीकान्त वर्मा और होलागढ़ के शिक्षक/एनपीआरसी संतोष वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट सहित कई अन्य मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित शिक्षक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पहले भी सामने आ चुके हैं
उत्पीड़न के कई मामले
धौरहरा।
रमियाबेहड़ ब्लाक में तैनात शिक्षकों के उत्पीड़न का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे ही कई शिक्षकों के उत्पीड़न के मामले सामने आ चुके हैं। बीती दो मई 2015 को लखीमपुर के नई बस्ती में बीईओ कार्यालय अवैध रूप से संचालित होते पकड़ा गया था। जहां शिक्षकों से सेवा पंजिका के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत लिपिक विवेक वर्मा ने बीएसए से की थी, तब बीएसए ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष वर्मा सहित पांच अन्य शिक्षकों को निलंबित किया था। इसके बाद शक के आधार पर शिक्षक संतोष वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक ओमप्रकाश की बीएसए आफिस में ही पिटाई कर दी थी, जिसमें आरोपी शिक्षक संतोष वर्मा सहित अन्य शिक्षकों को निलंबित किया गया था।

प्रकरण की बावत मुझे कोई सूचना नहीं दी गई है। यदि आरोप सही मिलते हैं, तो दोषियों पर कार्यवाई की जाएगी।
- राधेश्याम वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें