फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई टीम ने तीन दिन खंगाले दस्तावेज, लिए बयान

विज्ञापन
सीबीआई
विज्ञापन
लखीपमुर खीरी।
विज्ञापन

सीबीआई टीम ने शुक्रवार को सीएचसी, पीएचसी के फार्मासिस्ट व कुछ एएनएम से सीएमओ कार्यालय में पूछताछ की। टीम ने उनसे सीएमडी से मिली दवाओं व उनके वितरण संबंधी दस्तावेज भी चेक किए। इस दौरान कुछ गड़बड़ियों के उजागर होने की भी चर्चा है।
सीबीआई टीम जिले में 2005 से 2008 के बीच जिला मुख्यालय के सीएमडी स्टोर से सीएचसी पीएचसी पर भेजी गई दवाओं और वहां पर उनके वितरण आदि के मामले की पड़ताल कर रही है। तीन दिन पूर्व जिले में पहुंची सीबीआई टीम ने गोला, पसगवां, मोहम्मदी, बेहजम, रमियाबेहड़, निघासन, पलिया आदि सीएचसी पहुंचकर उस दौरान मिली दवाओं का उनके स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया व वितरण संबंधी दस्तावेज खंगाले। टीम ने सीएचसी अधीक्षक, फार्मासिस्ट व एएनएम से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर हुई पड़ताल
सीबीआई टीम सीएमडी स्टोर से सीएचसी, पीएचसी पर भेजी गई दवाओं का मिलान वहां के स्टॉक रजिस्टर से और सीएचसी, पीएचसी से एएनएम को दी गई दवाओं का रजिस्टर भी चेक किया। टीम ने एएनएम से दवा मिलने के बाबत पूछताछ की। टीम द्वारा रिसीविंग रजिस्टर पर बने हस्ताक्षरों को भी एएनएम से पहचान करवाए जाने की चर्चा है। बताते हैं कि इस दौरान कुछ अहम सुराग मिलने की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें