बाइक लूटी, घेराबंदी पर बाइक छोड़ कर भागे लुटेरे
क्रासर.....
बाइक पर सवार दो बदमाशों ने की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
फरधान। थाना फरधान क्षेत्र के नकहा पिपरी चौकी क्षेत्र में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अलीगंज-लखीमपुर रोड पर शुक्रवार की देर शाम गोला कोतवाली क्षेत्र के चौरठिया गांव निवासी संदीप कुमार की बाइक लूट ली। ग्रामीणों और पुलिस की घेराबंदी से लुटेरे बाइक छोड़कर फरार हो गए। बाइक तो मिल गई, लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब रहे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने लूट की घटना मानने से इंकार कर दिया है। उसका कहना है कि दो लोगों के बीच विवाद हुआ था।
गांव चौरठिया निवासी संदीप कुमार लखीमपुर से रात करीब 9 बजे वापस जा रहे थे। फरधान थाना क्षेत्र की नकहा पिपरी चौकी क्षेत्र में लखीमपुर-अलीगंज पर उल्ल नदी के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोक लिया। बाइक रोकते ही उसमें एक ने तमंचा दिखाकर बाइक लूट ली। संदीप ने उनके जाते ही शोर मचा कर यूपी 100 पर फोन कर दिया। जबतक यूपी 100 पुलिस पहुंचती आसपास के लोगों ने बदमाशों के घेर लिया। बदमाश खुद को ग्रामीणों और पुलिस के बीच घिरता देख बाइक खाई में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक बरामद कर संदीप को दे दी है। बाइक स्वामी संदीप ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ शिवानंद यादव का कहना है कि बाइक लूटी नहीं गई थी। संदीप का उसके गांव के दो लोगों से विवाद हुआ था, इसी विवाद के चलते उसकी बाइक बाइक छीन ली थी, जिसे यूपी 100 ने मौके पर ही बरामद कर बाइक स्वामी को दे दी है।
000000000000000