रेलवे स्टेशन रोड पर चोराें ने मोबाइल शॉप की दुकान का टिनशेड हटाकर 40
हजार रुपये के मोबाइल उड़ा दिए और फरार हो गए हैं। पीड़ित ने घटना की तहरीर
तिकुनियां कोतवाली पुलिस को दी है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
कस्बा
निवासी मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार की रात चोर रेलवे स्टेशन रोड पर
स्थित मोबाइल की दुकान की छत पर चढ़ गए। बाद में छत में पड़े टिनशेड को
हटाकर दुकान में रखे तमाम मोबाइल चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह जब उसने
दुकान खोली तो अंदर बिखरे सामान को देखकर उसके होश उड़ गए। जानकारी होने पर
वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को
दी है।