फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर। थाना मैलानी क्षेत्र की संसारपुर पुलिस चौकी के ग्राम पसियापुर में राजेश शर्मा (42) का शव संदिग्ध हालात में घर के बाहर छप्पर में लटकता मिला। मृतक के परिवार वालों ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम पसियापुर निवासी खिवराज ने बताया कि वह अपनी मां और उसकी पत्नी जमुना देवी के साथ रिश्तेदार खेमकरन के घर रविवार को गए थे। घर पर राजेश और उसके तीन बच्चे थे। सोमवार को भी राजेश रोज की तरह घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे सोया था। सुबह 17 वर्षीय पुत्री संतोषी ने छप्पर में अपने पिता राजेश शर्मा का शव लटकते देखा , जिस पर वह चीखने-चिल्लाने लगी। पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा ईश्वरदीन को जाकर मामले की जानकारी दी। मजदूरी पेशा मृतक राजेश शर्मा के पास महज दो बीघा जमीन थी। मृतक के चचेरे भाई ईश्वरदीन का आरोप है कि रविवार देर शाम राजेश का गांव के ही कुछ युवकों से पानी निकास को लेकर विवाद हुआ था, जिन्होंने उसके भाई राजेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी। मृतक अपने पीछे पुत्री संतोषी (17), पुत्र सुमित (15), पुत्र अमित (12), पत्नी और माता-पिता को छोड़ गया है, जिनका रो रोकर बुरा हाल है। संसारपुर पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें