क्षेत्र के गांव बढेरा में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने एक किशोरी की पिटाई कर दी और उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।
गांव बढेरा निवासी 15 वर्षी रूबी ने बताया कि वह रविवार सुबह अपने छप्पर के नीचे सफाई कर रही थी, जिसका कूड़ा सामने रास्ते में डाल देने पर गांव के सुरेंद्र और वेद कुमार ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी और लाठी से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। घायल किशोरी ने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।