फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कमांडेंट पर सुलह का दबाव बनवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जिला होमगार्ड्स दफ्तर में जहर खाकर आत्महत्या करने वाले कार्यालय के कनिष्ठ सहायक रविंद्र कुमार गौतम की पत्नी पुष्पा देवी सोमवार को डीएम से मिलीं। पुष्पा देवी ने होमगार्ड जिला कमांडेंट पर पति की मौत के मामले में सुलह-समझौता कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपी जिला होमगार्ड कमांडेंट को पद से हटाने और गिरफ्तार कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि 10 अक्तूबर को मोहल्ला सरवती देवी कॉलोनी निवासी कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात रविंद्र कुमार गौतम ने होमगार्ड दफ्तर में ड्यूटी के दौरान जहर खा लिया था। लिपिक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में डॉक्टर ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया था। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें जिला होमगार्ड्स डॉ. बृजेश कुमार मिश्रा की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाने की बात लिखी थी। अगले दिन परिवारवालों के शव रखकर हाईवे पर जाम लगाने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी जिला कमांडेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन इस प्रकरण में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज मृतक लिपिक की पत्नी पुष्पा देवी शुक्रवार को डीएम से मिली और शिकायती पत्र दिया। उन्होंने डीएम आकाशदीप को बताया कि जिला कमांडेंट अपने पद पर अभी भी कार्यरत हैं। इससे जांच प्रभावित हो सकती है। उन्होंने आरोपी कमांडेंट पर सुलह समझौता का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन



मैं किसी पर कोई समझौते का दबाव नहीं बना रहा हूं। जो आरोप लगाए जा रहे हैं। वह निराधार और पूरी तरह से असत्य हैं।
डॉ. बृजेश कुमार मिश्रा, होमगार्ड्स जिला कमांडेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें