दोनो देशों के सुरक्षा कर्मी करेंगे पेट्रोलिंग
नेपाल में हुई दोनो देशों के अधिकारियों की वार्ता
चुनाव के ठीक पहले भारत और नेपाल के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक नेपाल के कैलाली जिला मुख्यालय धनगढ़ी में हुई, जिसमें दोनों ने संयुक्त रूप से अपराधों को रोकने पर चर्चा की। साथ ही उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में मतदान के दूसरे चरण को लेकर भी गहन चर्चा हुई। इसमें तय हुआ कि सीमा को मतदान से 24 घंटे पूर्व सील कर दिया जाएगा, दोनो देशों के सुरक्षाकर्मी संयुक्त गश्त करेंगे। इसके साथ ही वांडेट बग्गा को गिरफ्तार करने की रणनीति भी बनाई गई।
कैलाली धनगढी के एक होटल में हुई संयुक्त बैठक में खीरी के डीएम आकाशदीप, डीएफओ नार्थ दिव्या, पुलिस अधीक्षक मनोज झा, एसडीएम शादाब असलम, सीओ जितेंद्र गिरी, सीओ निघासन, दुधवा वार्डेन, नेपाल की ओर से कैलाली सीडीओ, कंचनपुर सीडीओ, दोनो जिलों के एसपी, वनाधिकारी शामिल हुए। बैठक में अपराध और वनअपराध रोकने के लिए गहन विचार विमर्श हुआ। इसमें खुली सीमा पर तस्करी, कटान, घुसपैठ, अतिक्रमण आदि के मुद्दे शामिल रहे। बैठक में 15 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर भी चर्चा हुई और तय किया गया कि मतदान के 24 घंटे पहले सीमा को सील कर दिया जाए। इसके लिए दोनों देशों के नागरिकों में प्रचार कराने को कहा गया। चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए नेपाली तंत्र से भी पेट्रोलिंग करने की सहमति बनी। बैठक में अपराधी बग्गा को पकड़ने की सहमति भी बनी।