फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग क्षेत्रों में 22 पशु बरामद, चार आरोपियों पर रिपोर्ट

Fri, 11 Mar 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
पशु बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के नीमगांव और भीरा थाना पुलिस ने गोवंशीय पशुओं को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैै। पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया गया है। थाना नीमगांव क्षेत्र में गुरुवार की रात गश्त के दौरान नीमगांव पुलिस ने छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया, जबकि तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

एसओ ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एसआई विनोद कुमार गोले ने सिपाही रामवृक्ष और शिवकुमार यादव के साथ लख़हा मोड़ के पास सड़क पर ले जाए जा रहे छह गोवंशीय पशुओं को बरामद कर लिया, जबकि आरोपी रात का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। एसओ ने बताया कि मुश्ताक, सामून और अजीम निवासी गढ़ मलिकपुर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, थाना भीरा के एसआई संजय कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिपरिया धनी से शरीफ निवासी ग्राम चौखड़ा थाना भीरा खीरी को 16 गोवंशीय पशुओं के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पशुओं की हत्या करने के लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें