फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ अध्यक्ष की मौत मामले में दरोगा सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। थाना पसगवां के गांव सिकटारा में भाजपा बूथ अध्यक्ष के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में एसपी ने आरोपों से घिरे दरोगा रजनीश रावत को सस्पेंड कर दिया है। मामले में रविवार को मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह गांव पहुंचे थे और बच्चों के बिलखने पर भावुक हो गए थे। विधायक ने यह भी कहा था कि दरोगा के व्यवहार से तनाव में आकर बूथ अध्यक्ष ने जान गवां दी। विधायक के जाने के बाद एसपी ने दरोगा को सस्पेंड करने के साथ ही मृतक के भाई की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव सिकटरा निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने 19 जनवरी को एक बाग में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महेंद्र मिश्रा के खिलाफ इसी कोतवाली के गांव किशुपुर अजीत निवासी हरिशंकर ने 28 अगस्त को एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। परिवार वालों ने मामले के विवेचक रजनीश रावत पर धमकाने और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया था। शनिवार को गांव पहुंचे एसपी ने दरोगा पर लगे आरोपों की जांच की थी। एएसपी की जांच के बाद एसपी पूनम ने आरोपी दरोगा रजनीश रावत को सस्पेंड कर दिया है। उधर पसगवां पुलिस ने मृतक महेंद्र कुमार मिश्रा के भाई सचेन्द्र कुमार मिश्रा की तहरीर पर आरोपी हरिशंकर के खिलाफ धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें