फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से राजगीर मिस्त्री समेत दो की मौत, चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
10 एलकेएच 16, 17, 18
विज्ञापन


लीड
करंट लगने से राजगीर मिस्त्री
समेत दो की मौत, चार झुलसे
निर्माणाधीन मकान में पाड़ बांध रहे थे मजदूर
- घरेलू केबल में लोहे का एंगिल छूने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
शहर से सटे गांव पिपरिया में शनिवार सुबह 10.30 बजे निर्माणाधीन मकान में पाड़ बांधते समय लोहे का एंगिल घरेलू केबल से छू गया, जिससे उतरे करंट से तीन राजगीर मिस्त्री और मजदूरों समेत चार लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोग सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने राजगीर मिस्त्री कस्बा ओयल निवासी 50 वर्षीय शरीफ और थाना खीरी के गांव आधाचाट निवासी 40 वर्षीय विनोद को मृत घोषित कर दिया। हादसे में झुलसे मकान मालिक के भाई की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया, जबकि तीन मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
सीतापुर हाईवे पर शहर से सटे गांव पिपरिया में भारत वर्मा का मकान है, जिस पर दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य करीब पूरा हो चुका है। प्लास्टर आदि का कार्य चल रहा है। शनिवार को तीन मिस्त्री और करीब आठ मजदूर दूसरी मंजिल पर तराई आदि कर रहे थे। कुछ मजदूर और मिस्त्री पलस्तर के लिए पाड़ बांध रहे थे। इसी बीच लोहे का एंगिल घर में निकली बिजली की केबल पर गिर गया, जिससे केबल कट गई और उसमें करंट दौड़ गया। पानी और लोहा आदि होने के कारण पूरे घर में करंट फैल गया। इससे वहां भगदड़ और चीख पुकार मच गई। शोरशराबे पर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और लाइन बंद कराई। इसके बाद झुलसे मिस्त्री और मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने शरीफ अहमद और विनोद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना खीरी के गांव चिमनी निवासी आलोक, राजकुमार और आधाचाट निवासी संजय को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि मकान मालिक के भाई विनय की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती कर लिया गया। हादसे की सूचना पर एसडीएम सदर नागेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी आरके वर्मा, बिजली विभाग के जेई आरएन मिश्रा आदि भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

आंखों के सामने ही पिता
की तड़पकर गई जान
- मौके पर मौजूद होने के बाद भी कुछ नहीं कर सका बेबस बेटा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
गांव पिपरिया में निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर के लिए पाड़ बांधते समय एंगिल केबल में छू जाने से एक बेटे के सामने ही पिता की तड़पकर जान चली गई। वहां मौजूद उसका बेटा भी करंट की चपेट में आया, लेकिन वह किसी तरह खुद तो बच गया, लेकिन अपने पिता को नहीं बचा सका। उसकी यह बेबसी उसकी आंखों में पीड़ा बनकर उतर आई है।
गांव पिपरिया निवासी भारत वर्मा के मकान पर दूसरी मंजिल के निर्माण का कार्य अक्तूबर 2017 से चल रहा है। मकान का निर्माण कार्य करीब-करीब पूर्ण हो चुका है। वर्तमान समय में प्लास्टर आदि का काम चल रहा है। शनिवार को रोज की तरह सभी मजदूर और मिस्त्री काम पर पहुंचे। इनमें थाना खीरी के गांव आधाचाट निवासी विनोद कुमार और उसका पुत्र संजय भी शामिल था।
दोनों अन्य मजदूरों और राजगीर मिस्त्रियों के साथ काम कर रहे थे। कुछ मजदूर पाड़ तो कुछ तराई करने लगे। संजय ने बताया कि पाड़ बांधते समय अचानक लोहे के एंगिल के घर की केबल में छू जाने से हादसा हो गया। हादसे के दौरान संजय तो खुद किसी तरह से अन्य मजदूरों के साथ भागा, जिससे उसकी तो जान बच गई, लेकिन मिस्त्री शरीफ और उसके पिता गंभीर रूप से झुलस गए। वह भी पिता को तड़पता बेबस आंखों से देखता रहा, लेकिन चाह कर भी कुछ नहीं कर सका। आंखों के सामने पिता की हुई मौत से उसका बुरा हाल है। पिता को बचा न पाने का मलाल उसके लिए पीड़ा बना हुआ है।

दो की मौत से
गांव में सन्नाटा
निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर के दौरान राजगीर मिस्त्री और मजदूर की हुई मौत के बाद गांव पिपरिया में मातमी सन्नाटा छा गया। हादसे की सूचना पर मृतकों के गांव और परिवार के लोग भी मोरचरी पहुंच गए। मृतकों के घरों की महिलाओं की चीत्कार से अस्पताल गूंज उठा। लोग उन्हें समझा बुझाकर ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन



दूसरी मंजिल पर स्लैप खोली जा रही थी। प्लास्टर के लिए पाड़ बांधकर तराई भी की जा रही थी। इस दौरान लोहे का जाल टूटकर खंभे से घरेलू मीटर में जा रही केबल पर गिरा, जिससे रबड़ कट गई। पानी और पूरे सरियों के कारण पूरे घर में करंट फैल गया था। इस वजह से हादसा हुआ है।
- आरएन मिश्रा जेई, विद्युत सब स्टेशन, छाउछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें