फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट गाड़ी से दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला

विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
निघासन।
विज्ञापन

गांव पुरैना में प्राइवेट वाहन से कच्ची शराब की तलाश में दबिश देने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। प्राइवेट वाहन चालक की जमकर पिटाई की। इस दौरान हमलावरों ने वाहन में तोड़फोड़ भी की। किसी तरह से चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। शोर शराबा होने पर गांव से लौटे पुलिस फोर्स को देखकर हमलावर भाग निकले।
गांव खैरहनी निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार को टाटा मैजिक गाड़ी लखनऊ से लेकर शाम करीब आठ बजे कस्बे में आया था। वह पलिया बस अड्डे पर किसी के इंतजार में खड़ा था। इसी बीच थाने से एक सिपाही आया और पलिया वाहन ले जाने को कहा। वह वाहन लेकर थाने पहुंचा। जहां से एसएसआई शंखधर भट्ट करीब आठ पुलिसकर्मियों के साथ वाहन में सवार हुए और लुधौरी पहुंचने पर उसे पलिया ले जाने के बजाए पुरैना गांव ले गए। पुलिस टीम ने वाहन को गांव के बाहर खड़ा करवा दिया और टीम गांव में कच्ची शराब की तलाश में दबिश देने के लिए चली गई। इसी बीच करीब 24-25 लोग गांव से निकल कर आए। वाहन के पास पहुंचकर उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह से उसने वाहन स्टार्ट किया और वह हार्न बजाते हुए वाहन को लेकर भागा। हार्न सुनकर तीन-चार सिपाही वाहन की ओर दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने उन सिपाहियों पर भी हमला बोल दिया। शोर शराबा सुनकर गांव में मौजूद सिपाही और दरोगा भी वाहन की ओर दौड़ पडे़। अन्य सिपाहियों को आता हुआ देखकर हमलावर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन एक हमलावर को सत्तापक्ष कार्यकर्ता छुड़ा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
प्राइवेट चालकों पर पुलिस बनाती है दबाव
प्राइवेट वाहन चालकों पर दबिश देने के लिए दबाव बनाया जाता है। यदि वह वाहन ले जाने में आनाकानी करते है तो पुलिस उन पर रौब गालिब करते हुए सड़क पर वाहन न चलाने की धमकी भी देती है।
00000000000
टूटे शीशे के लिए दिए दो हजार रुपये
दबिश के दौरान हमलावरों ने वाहन का शीशा तोड़ दिया था। चालक ने बताया कि दरोगा शंखधर भट्ट ने उसे रविवार दोपहर करीब एक बजे दो हजार रुपये दिए।
--
कोट....
टीम पर हमला नहीं हुआ था। चालक से अभद्रता कर गाड़ी के शीशे तोड़े गए थे। एक आरोपी हिरासत में है। गश्त के लिए आमद कराई गई थी।
-शंखधर भट्ट, दरोगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें